घर बैठे अगले छह महीनों तक फ्री में अपडेट करें आधार

घर बैठे अगले छह महीनों तक फ्री में अपडेट करें आधार
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। दूरदराज के क्षेत्रों के निवासी अब घर बैठे आसानी से अपने आधार कार्ड में ईमेल, मोबाइल नंबर, पता समेत अन्य अपडेट कर सकेंगे। एक जुलाई से शुरू हुई यह सुविधा अगले छह महीने तक निःशुल्क रहेगी।प्रथम दो दिनों में 25 लाख से अधिक लोगों ने अपने ईमेल अपडेट करवाए हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने यह पहल एक जुलाई से शुरू की। इससे निवासियों के लिए अपनी आधार जानकारी को अपडेट करना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।मंत्रालय के मुताबिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया नया आधार ऐप लोगों को अपने स्मार्टफोन से ही मोबाइल नंबर अपडेट और पता अपडेट सहित कई सेवाओं का आसानी से लाभ उठाने में सक्षम बना रहा है।

अब तक 40 लाख से अधिक लोगों ने नए आधार ऐप का उपयोग करके अपने मोबाइल नंबर अपडेट किए हैं। वहीं, लगभग 10 लाख लोगों ने इस ऐप का उपयोग करके अपना पता भी अपडेट किया है।यह पहल डिजिटल इंडिया के अंतर्गत विकसित भारत की दिशा में लोगों के अनुकूल डिजिटल सेवा प्रदान करने के लिए यूआईडीएआई की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page