मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन
Facebook WhatsApp

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करते हुए मेट्रो सेवा का विस्तार भूतनाथ रोड स्टेशन तक कर दिया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री स्वयं मेट्रो ट्रेन में सवार होकर मलाही पकड़ी से भूतनाथ रोड स्टेशन तक पहुंचे।उनके साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव मौजूद रहे।

मलाही पकड़ी और भूतनाथ रोड स्टेशन के बीच की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। इस स्टेशन के शुरू होने का इंतजार स्थानीय लोग कई महीनों से कर रहे थे। अब उद्घाटन के बाद आम यात्री भी मलाही पकड़ी स्टेशन से मेट्रो सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

मलाही पकड़ी स्टेशन के संचालन के साथ अब इस कॉरिडोर पर कुल चार मेट्रो स्टेशन-मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरो माइल और बैरिया आईएसबीटी-संचालित होंगे।मलाही पकड़ी से बैरिया आईएसबीटी तक 6.2 किलोमीटर की दूरी महज 16 मिनट में तय की जा सकेगी। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हर 35 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। फिलहाल इस रूट पर एक ही मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

मलाही पकड़ी से बैरिया आईएसबीटी तक यात्रा के लिए 30 रुपये किराया निर्धारित किया गया है, जो वर्तमान में इस रूट का अधिकतम किराया है। इस विस्तार से खासकर कंकड़बाग, राजेंद्रनगर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उद्घाटन से पहले स्टेशन को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस विस्तार के साथ पटना मेट्रो अब भूतनाथ से आगे बढ़कर कंकड़बाग और राजेंद्रनगर जैसे प्रमुख आवासीय क्षेत्रों तक अपनी पहुंच मजबूत करेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page