राम-जानकी मार्ग परियोजना के राजपुर अंतर्गत विभिन्न खेसरा के किस्म निर्धारण की कार्यवाही पूरी
कल्याणपुर अंचल के मौजा- राजपुर अंतर्गत विभिन्न खेसरा के किस्म निर्धारण की कार्यवाही
मोतिहारी। जिला भू -अर्जन पदाधिकारी,अरुण कुमार के द्वारा कल्याणपुर अंचल के मौजा- राजपुर अंतर्गत विभिन्न खेसरा के किस्म निर्धारण की कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि एन.एच 227 ए- रामजानकी मार्ग परियोजना एन एच 3 (ए) का गजट प्रकाशन 16.02.2026 को किया गया था।
उक्त परियोजना पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया, कल्याणपुर, चकिया, मेहसी, मधुबन, फेनहारा एवं पताही अंचल से होकर गुजर रही है, जिसमें कुल 48 राजस्व ग्राम शामिल हैं। पूर्वी चम्पारण जिले में रामजानकी मार्ग परियोजना की कुल लम्बाई 57.69 किलोमीटर है। जाहिर है आने वाले कुछ वर्षों में उक्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके बाद अगर बगल के गांव के लोगों का सीधा संपर्क उक्त मार्ग से हो जाएगा।

