आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भाजपा 

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भाजपा 
Facebook WhatsApp

-कई जेपी सेनानी किए गए सम्मानित 

मोतिहारी। भारतीय जनता पार्टी  ने 51वां आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की सरकार में आपातकाल लगाया गया था।  काला अध्याय के आपातकाल के अवसर पर  भाजपा कार्यालय गांधी कॉम्प्लेक्स  में एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन ने किया। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले जेपी सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आपातकाल के समय की बड़ी संख्या में जेपी सेनानियों में गणेश प्रसाद, दिग्विजय नारायण सिन्हा, बलदेव प्रसाद, बिपीन बिहारी तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, हरेन्द कुमार सिंह, प्रकाश मिश्रा,  राजेश्वर शर्मा,भरत गुप्ता, अम्बिका पटेल, नागा प्रसाद,कृष्णमोहन श्रीवास्तव, उमाकांत तिवारी, नंद किशोर तिवारी, सुभाष चन्द्र तिवारी, विजय  जयसवाल के अलावे अन्य जेपी सेनानी  उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उस दौरान संविधान की मूल भावना को कुचलने का प्रयास किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा हजारों लोकतंत्र सेनानियों और विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। कहा कि संविधान हत्या दिवस हमें लोकतंत्र की रक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं उप मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में देशभर के लोकतंत्र प्रेमियों ने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को उस दौर के इतिहास से अवगत कराना आवश्यक है ताकि भविष्य में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किसी प्रकार का संकट उत्पन्न न हो सके। 

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह,अरुण कुमार मिश्रा, राजीव शंकर वर्मा,  विनय कुमार वर्मा, कुमार शिवशंकर सिंह, अखिलेशवर प्रसाद सिंह जेपी सेनानियों ने भी आपातकाल के दौरान अपने संघर्षों और अनुभवों को साझा किया। अंत में लोकतंत्र की रक्षा एवं संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। 

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र किशोर मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन,मीना मिश्रा, जिला प्रवक्ता साजिद रजा, संजीव सिंह, मीडिया सह प्रभारी सुधीर गुप्ता, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा, आईटी सेल संयोजक पंकज सिन्हा, सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ झा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक

अनिल वर्मा, विधि प्रकोष्ठ संयोजक चुन्नू सिंह,दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार महामंत्री, उत्तम मिश्रा महिला मोर्चा महामंत्री रंजना श्रीवास्तव उषा गुप्ता सविता वर्मा,दिलीप जायसवाल,मिशाल श्रीवास्तव,लड्डू सिंह,विशाल पांडेय एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी सुधीर कुमार गुप्ता

 सह मीडिया प्रभारी मोतिहारी,भाजपा ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page