चौथे चरण में 7 जुलाई को लगेगा सहयोग शिविर, पंचायतों का रोस्टर तैयार 

चौथे चरण में 7 जुलाई को लगेगा सहयोग शिविर, पंचायतों का रोस्टर तैयार 
Facebook WhatsApp

–  जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

मोतिहारी। 19 मई को पहले, 02 जून को दूसरे,16 को तीसरे चरण के सहयोग शिविर की सफलता के बाद जिला प्रशासन चौथे चरण के सहयोग शिविर की सफलता को लेकर तैयारी तेज कर दी है।

चौथे चरण के लिए 7 जुलाई 2026 की तिथि निर्धारित है। जिला के शेष बचे  25 प्रखंडों के 69 पंचायत में शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से पंचायतों का रोस्टर सूची जारी कर दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी ने बताया है कि आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर एवं त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है।

सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है, वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। इस संबंध में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से लेकर पंचायत स्तरीय पदाधिकारी तक को सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8 से शाम 8 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। पंचायत वार जारी सूची के अनुसार आदापुर प्रखंड के  बेलवा, हरपुर और नकरदेई में शिविर निर्धारित है। जबकि उप विकास आयुक्त 

डॉ. प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। इसी तरह छौडादानो  के   जुआफर, तीनकोनी और पुरैनिया है। जिसके लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। रामगढ़वा के पटनी, शिवनगर और सिंहासनी में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को नोडल पदाधिकारी बनाए गए है। रक्सौल प्रखंड के  सिसवा और लक्ष्मीपुर लक्ष्मड़वा, बनकटवा  के  इनरवा फुलवार और गोलापकड़िया, चिरैया के  महुआवा पश्चिमी, महुआवा पूर्वी और राघोपुर, ढाका प्रखंड के फुलवरिया,बलुआ गुआवारी और तेलहरा कला,घोड़ासहन  श्रीपुर और कवैया, मधुबन के गड़हिया और वाजिदपुर, 

पकड़ीदयाल के राजेपुर, नवादा, थरबिटिया और चोरमा, पताही प्रखंड के  जिहुली उत्तरी, पदुमकेर ओर नूनफरवा, तेतरिया  मेघुआ,बहुआरा, गोपी सिंह और सेमराहन, बंजरिया  के  पचरुखा पूर्वी और रोहनिया, कोटवा  के  पोखरा, अहिरौलिया और डुमरा, 

मोतिहारी के  टिकुलिया, ढेंकहा उत्तरी और मधुबनी घाट, सुगौली के छपरा बहास दक्षिणी, भरगावां और सुगांव उत्तरी,  तुरकौलिया  के तुरकौलिया पूर्वी, तुरकौलिया मध्य और तुरकौलिया पश्चिम, चकिया प्रखंड के हरदियाबाद, बिशनपुरा और भेरखिया, 

कल्याणपुर के  बांसघाट, भूवन छपरा, कोयला बेलवा, सिसवा खरार और गरीबा, केसरिया  के  गोछी कुशहर, लोहारगांवा और बैरिया, मेहसी प्रखंड के   नोनिमल और भूरकुरवा, अरेराज  के बहादुरपुर और मूड़ा, हरसिद्धि के  चंदरहिया, कृतपुर घीवाढार, 

पहाड़पुर  के   पूर्वी सरैया,उत्तरी नोनेया और दक्षिणी नोनेया, संग्रामपुर  के  भवानीपुर दक्षिणी और डुमरिया में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। फलस्वरूप डीएम ने उपरोक्त पंचायतों में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने एवं सभी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया  है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page