खरीफ महोत्सव में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

खरीफ महोत्सव में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिले के बंजरिया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित खरीफ महोत्सव कार्यक्रम में किसानों को बेहतर व आधुनिक खेती प्रबंधन की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर किसानो की समस्याओं, कृषि योजनाओं और आधुनिक खेती पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान किसानों ने खाद-बीज की उपलब्धता,सिंचाई कु्प्रबंधन, खेती पर बढ़ती लागत पर चिंता जतायी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि पिछले 10-15 वर्षों में फसल बीमा कंपनियां लगभग निष्क्रिय हो गई थीं, लेकिन अब राज्य सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों को अब तक 430 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी है, जो बिहार के वार्षिक बजट से भी अधिक है।

सांसद ने किसानों से मिट्टी की जांच कराकर आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा खाद का उपयोग फसलों और मिट्टी दोनों के लिए हानिकारक है।

वही कृषि समन्वयक कामेश्वर सिंह ने किसानों को जलवायु परिवर्तन के इस दौर में किसानो को वैज्ञानिक व प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाने सलाह देते हुए कहा कि उन्नत बीज का चयन, मिट्टी जांच व संतुलित उर्वरक का प्रयोग करने से किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते है।

मौके पर विधायक बबलू गुप्ता,प्रमुख अनिल यादव,जदयू नेता क्यामुल हक,भाजपा नेता अवध पटेल सहित बड़ी संख्या किसान मौजूद रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page