केदारनाथ में एक दिन में 7,484 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, अब तक 12.94 लाख कर चुके दर्शन

केदारनाथ में एक दिन में 7,484 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, अब तक 12.94 लाख कर चुके दर्शन
Facebook WhatsApp

रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड के चार धामों में प्रमुख स्थल केदारनाथ धाम में लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जिला प्रशासन के अनुसार केदारनाथ में अब तक कुल 12,94,763 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।जिले के यात्रा कंट्रोल रूम के अनुसार 20 जून सायं 5 बजे से 21 जून सायं 5 बजे तक 7,484 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

दैनिक दर्शनार्थियों में 4,179 पुरुष, 3,213 महिलाएं और 92 बच्चे शामिल रहे। इस अवधि में कोई भी विदेशी श्रद्धालु दर्शन के लिए दर्ज नहीं किया गया। कंट्रोल रूम के अनुसार इस वर्ष अब तक केदारनाथ में अब तक कुल 12,94,763 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा सीजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने व्यापक व्यवस्थाएं की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए भी प्रबंध किए हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page