उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में मौसमी गतिविधियों में काफी बदलाव देखने को मिला है। उत्तर भारत में जहां ठंड और कोहरे का असर बढ़ रहा है, वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों के दौरान सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आगामी 8-10 नवंबर के दौरान सुबह के समय मध्यम से हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

इसके अलावा 11-13 नवंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।निचले वायुमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा। 8-10 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तथा 8 नवंबर को केरल और माहे में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, 10 नवंबर से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम करवट लेगा।

10-13 नवंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। विशेषकर 12 नवंबर को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 8-13 नवंबर के दौरान व्यापक बारिश और 9-13 नवंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में 10-11 नवंबर के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page