सांसद राधा मोहन सिंह ने चरखा पार्क की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

सांसद राधा मोहन सिंह ने चरखा पार्क की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा,  मोतिहारी द्वारा चरखा पार्क, गांधी चौक एवं  सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। चरखा पार्क पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनभागीदारी से ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखना आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई का कार्य नहीं, बल्कि एक सभ्य और जागरूक समाज की पहचान है। स्वच्छ वातावरण से न केवल हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश छोड़ता है।  गांधी चौक पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार ने स्वयं झाड़ू लगाकर क्षेत्र की सफाई की तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। चरखा पार्क पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनभागीदारी से ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखना आवश्यक हैं।

स्वच्छता केवल सफाई का कार्य नहीं, बल्कि एक सभ्य और जागरूक समाज की पहचान है। स्वच्छ वातावरण से न केवल हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश छोड़ता है। वहीं गांधी चौक पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार ने स्वयं झाड़ू लगाकर क्षेत्र की सफाई की तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। विधायक श्री कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

इस अवसर पर उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक,  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा, आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा, पार्षद संघ के अध्यक्ष संजू निषाद, रोचक झा, राजेश कुमार, उत्तम मिश्रा, उषा गुप्ता, लड्डू सिंह बनिहारा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page