लोगों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजनः अपर समाहर्ता

Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण ।जिले के विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। इस क्रम में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा ने सुगौली प्रखंड के दक्षिणी मानसिंघा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेकर आम ग्रामीण से मिलकर फीडबैक प्राप्त किया तथा पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा सहयोग शिविर में आवेदनों के प्राप्ति एवं निष्पादन हेतु लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभुकों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का निष्पादन कराया। उन्होंने ने कहा कि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों का अनावश्यक रूप से चक्कर न लगाना पड़ें तथा उनकी समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर/स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य ये भी है कि विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

तुरकौलिया संवाददाता के अनुसार
प्रखंड प्रांगण में सोमवार को आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन हरसिद्धि विधायक कृष्ण नंदन पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधन करते हुए विधायक श्री पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी जी ने अपने प्रथम घोषणा में आमजनता के सहुलियत को प्राथमिकता दिया।और ऐलान किया कि आमजनता प्रखंड, अंचल एवं थाना में अपने अपने काम के लिए सबसे ज्यादा चक्कर लगाते है। इसके लिए सीएमओ
लागू किया, जो डाइरेक्ट इन विभागों की देखरेख भी करेगा मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर महिने में दो बार लगाने का निर्देश दिया है।

शिविर का आयोजन सरकार प्रखंड से लेकर पंचायत तक कर रही है। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष राज, अंचल अधिकारी संतोष कुमार, समाजसेवी दीपक शर्मा, राजकिशोर कुशवाहा, विरेंद्र कुशवाहा, कुन्दन पासवान, संजय प्रसाद सहित प्रखंड के कनीय पदाधिकारी एवं सामाजिक लोग उपस्थित थे।

कोटवा संवाददाता के अनुसार
प्रखंड के तीन पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसमें बथना , महरानी भोपत और जसौली पट्टी पंचायत शामिल है। जसौली पट्टी व महारानी भोपत में विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने लोगो की समस्याओं को सुना। बथना पंचायत के शिविर का उद्घाटन डीसीएलआर प्रीति सिंह , बीडीओ चिरंजीवी पांडेय , मुखिया जितेंद्र यादव के द्वारा किया गया। वही महारानी भोपत पंचायत में बीपीआरओ सुमित कुमार , मुखिया पप्पू कुमार सहित सभी विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

जसौली पट्टी में अंचल स्टाफ की उदासीनता से लोगों में गुस्सा दिखा। जमीनी मामले में सौ से अधिक आवेदन पड़े। शुरू में एक डाटा आपरेटर के भरोसे शिविर में भूमि एवं राजस्व विभाग था। बाद में वीडियो पहुंचे तो राजस्व कर्मचारी को बुलाया जिसके साथ ही लोगों की नाराजगी थोड़ी कम हुई।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विभा देवी , डीएसपी सदर 2 जितेश पांडेय, सुनील दास , मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह,बीइओ विकास कुमार , ललन सिंह , प्रकाश कुमार सिंह , रंजन सिंह सहित भारी संख्या में आमजन उपस्थित थें।

हरसिद्धि संवाददाता के अनुसार

प्रखंड क्षेत्र के बैरिया डीह, उज्जैन लोहिया एवं मटियारिया पंचायतों में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे तथा संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपा। शिविर के दौरान सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य जनसमस्याओं की सुनवाई की गई।

अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे शिविरों से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है, जिससे समाधान की प्रक्रिया आसान होती है। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविर में मुखिया छठी देवी, ग्रामीण विकास पदाधिकारी प्रियांशु प्रिया, पंचायत सचिव मुन्ना कुमार, मासूम राजा, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी रितिक कुमार, मत्स्य पदाधिकारी निशिकांत पासी, समाज कल्याण पदाधिकारी भेषज कुमार, राजस्व कर्मचारी आदित्य प्रकाश, विद्युत विभाग के प्रमोद महतो, शिक्षा विभाग की कलावती देवी, सरपंच प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page