राहुल गांधी लोकतंत्र के नाम पर देश में अराजकता फैलाने की कर रहे साजिश:भाजपा

राहुल गांधी लोकतंत्र के नाम पर देश में अराजकता फैलाने की कर रहे साजिश:भाजपा
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन की महारैली को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में आज जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र के प्रति सम्मान नहीं बल्कि लोकतंत्र के नाम पर देश को अराजकता में धकेलने की सोची-समझी साजिश है।

नड्डा ने रविवार को एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि यह उन लोगों का सुनियोजित नाटक है, जिन्हें जनता बार-बार नकार चुकी है। जनता इस सच्चाई को अच्छी तरह समझती है। राहुल गांधी की राजनीति का मॉडल बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी पहली कड़ी, झूठ और अफवाह फैलाना है। दूसरी कड़ी सड़कों पर अराजकता और अव्यवस्था पैदा करना, तीसरी कड़ी देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना और चौथी कड़ी विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन लोकतंत्र की आड़ में ऐसा राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे देश की शांति, अर्थव्यवस्था और लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नवंबर के काले इतिहास को नहीं छिपा सकते और न ही दिल्ली के व्यापारियों के आँसुओं का हिसाब देने से बच सकते हैं। भारत एक सशक्त लोकतंत्र है, जो आपकी ‘दंगा आधारित राजनीति’ से नहीं बल्कि संविधान और जनता के जनादेश से चलेगा।उन्होंने कहा कि यह रैली कांग्रेस के राजनीतिक पतन के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page