विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
कोटवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम कोइरगावा से पुलिस ने भारी मात्रा ने विदेशी शराब जब्त करते हुए एक कारोबारी की गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान 103.54 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। शराब जब्ती के दौरान गिरफ्तार किए गए अभियुक्त जय किशन राय उम्र 48 वर्ष पिता स्वर्गीय जुकाम राय ग्राम कोईरगांव थाना कोटवा बताया गया है। जिसको पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत ने भेज दिया गया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी मुकेश कुमार , एसआई अमन कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

