चुनाव जीतने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद

चुनाव जीतने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चाैथी बार जीत दर्ज करने के बाद जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने बुधवार को 7, सर्कुलर मार्ग स्थित आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा ‘न्याय के साथ विकास’ के मूलमंत्र के अनुरूप जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और जनता के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का कहा।

पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित

कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार, निशांत एवं नीरज कुमार के समर्थन में जोरदार नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर नीरज कुमार ने अपनी जीत का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत की विकासपरक जोड़ी को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, नीतियों और सिद्धांतों ने इस जीत को संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्पण का ही परिणाम है कि उन्हें लगातार चैथी बार जीत हासिल हुई है।

नीरज कुमार ने इस शानदार जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी अथक मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर जनसंपर्क अभियान चलाया और पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनकी जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता चंदन कुमार सिंह, छात्र जदयू के पूर्व अध्यक्ष राधे श्याम व अन्य नेतागण उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page