कल्याण पदाधिकारी के निरीक्षण में छात्रावास मिली कई खामियां
मोतिहारी। जिला पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, अम्बिका नगर, मोतिहारी का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि साफ-सफाई, प्लम्बरिंग कार्य, पानी टंकी की सफाई, पुस्तकालय में पंखा एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सहित छात्रावास परिसर में घास की सफाई करने की आवश्यकता है।
फलस्वरूप विसंगतियों को 02 दिनों के अन्दर निराकरण करने के लिए छात्रावास परामर्शी को निर्देश दिया। वहीं छात्रावास परामर्शी को नियमित रूप से छात्रावास का निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। मौके पर राजीव कुमार, अनुमंडल पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, रक्सौल, आदित्य कुमार सिंह, अनुमण्डल पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, सिकरहना (ढाका) एवं छात्रगण उपस्थित थे।

