आभूषण व्यवसायी से लूट,पुलिस की जांच जारी

आभूषण व्यवसायी से लूट,पुलिस की जांच जारी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से बड़ी लुट की घटना हुई है। बताया गया कि आभूषण व्यवसायी दुकान बंद कर घर जा रहे थे इस बीच बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार आभूषण व्यासस्ई से करीब पांच लाख की लूट हुई है।

बता दे कि आभूषण व्यवसाई गोढवा चौक से दुकान बंद कर शुक्रवार की रात  तकरीबन 10 बजे बाइक से घर जा रहे थे, इस बीच दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच बदमाशों ने उनको घेर लिया और लूट की घटना को अंजाम दे डाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की । इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि आभूषण व्यवसाई से लूट की घटना का अनुसंधान जारी है, शीघ्र मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page