अमित बने छतौनी एसएचओ,मृत्युंजय पासवान लाइन हाजिर

अमित बने छतौनी एसएचओ,मृत्युंजय पासवान लाइन हाजिर
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात की अपराध नियंत्रण सहित पुलिसिंग में कमजोर पड़ रहे थानाध्यक्षों पर पैनी नजर है। इस कड़ी में छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान पर बड़ी कारवाई हुई है। एसपी ने अपराध नियंत्रण में विफलता पर छतौनी थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पासवान को लाइन हाज़िर किया है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

वहीं पुलिस की विशेष टीम में रहे इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को छतौनी थानाध्यक्ष की नई जिम्मेवारी दी गई है। बताया जा रहा है कि ऐसे और भी थानेदार है, जिनका क्राइम को लेकर कमजोर रणनीति सामने आ रहा है, उनके ऊपर कारवाई की तलवार लटक रही है। एसपी श्री प्रभात ने 2009 बैच के इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को छतौनी का नया थानाध्यक्ष बनाया है।

जाहिर है छतौनी में नए थानाध्यक्ष को कई तरह की चुनौतियों से निपटना होगा। जिसमें क्राइम कंट्रोल, तस्करी, जमीन माफियागिरी सहित अन्य तरह के अपराध शामिल है। अमित सिंह पूर्व में सुगौली, बेतिया में नौतन सहित अन्य थानों की कमान संभाल चुके है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page