उत्तर-पश्चिम भारत को अगले कुछ दिनों के दौरान भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार

उत्तर-पश्चिम भारत को अगले कुछ दिनों के दौरान भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार एक तरफ उत्तर-पश्चिम भारत को भीषण गर्मी से राहत मिलगी, वहीं दूसरी तरफ मध्य और पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

आईएमडी के अनुसार राजधानी में शनिवार दोपहर या शाम के दौरान तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36-38 डिग्री सेल्सियस और 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 14 जून को दोपहर और शाम के दौरान आंधी-तूफान जैसी स्थिति बनने का अनुमान है। इस दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37-39 डिग्री सेल्सियस और 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 15 जून को कुछ बादल छाए रहेंगे। यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37-39 डिग्री सेल्सियस और 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में शनिवार तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, 13 जून को मराठवाड़ा, तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान, 13-16 जून तक विदर्भ के कुछ इलाकों में लू चलने की बहुत संभावना है।

अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों तथा छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ जगहों पर 13-18 जून के बीच मध्यम से भारी वर्षा होने के आसार हैं। इसी बीच, इन क्षेत्रों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम भारत के अलावा 18 जून तक देश के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 13 जून को गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति रहने के आसार हैं। वहीं, 13 जून को ही विदर्भ के कुछ इलाकों में गर्म रात की स्थिति रहने की बहुत संभावना है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page