समाहरणालय संवर्ग के 53 कार्यालय परिचारी को मिली प्रोन्नति, कर्मियों में खुशी की लहर
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने समाहरणालय संवर्ग अंतर्गत कार्यालय परिचारी के पद पर कार्यरत 53 कर्मियों को प्रोन्नति दे दी है। यह प्रोन्नति अस्थायी स्थापन्न कार्यकारी व्यवस्था अंतर्गत उच्चतर पद पर प्रभार दिया गया है। जानकारी के अनुसार कार्यालय परिचारी से निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर 05, कार्यालय परिचारी कोटि-1 के पद पर 07, कार्यालय परिचारी कोटि-॥ के पद पर 18, कार्यालय परिचारी कोटि-॥ के पद पर 23 लोगों को प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति की खबर सुनते ही सभी कर्मियों के चेहरे खिल उठे। वहीं सभी ने इसके लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

