रक्सौल मे मिठाई दूकान मे काम करने वाला नेपाली युवक की हुई संदिग्ध मौत

रक्सौल मे मिठाई दूकान मे काम करने वाला नेपाली युवक की हुई संदिग्ध मौत
Facebook WhatsApp

रक्सौल। शहर के गम्हरिया नहर चौक पर संचालित एक मिठाई की दुकान में काम करने वाले एक नेपाली युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक नेपाल का रहने वाला था और गम्हरिया नहर चौक स्थित प्रसिद्ध मिठाई दुकान में काफी समय काम कर रहा था। रोज की तरह वह दुकान में ही सोया था, लेकिन सुबह उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि यह हत्या है, आत्महत्या है या फिर किसी अन्य वजह से मौत हुई है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रक्सौल थाना पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और दुकान के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है।

मामले की संवेदनशीलता और संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,पुलिस दुकान के मालिक और वहाँ काम करने वाले अन्य कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और एफएसएल की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page