केसरिया में पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी
-परिजन ने जताई हत्या की आशंका
मोतिहारी।केसरिया थाना क्षेत्र के फुलतकिया गांव अवस्थित एक आम के बगीचे पेड़ से लटका का एक युवक बरामद किया गया। शव मिलने की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।बड़ी संख्या में ग्रामीण शव देखने के लिए पहूंच गए।
बरामद शव की पहचान फुलतकिया गांव निवासी अमर पासवान के 24 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सन्नी शनिवार की शाम भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। रविवार की सुबह में परिजनों को सूचना मिली कि सन्नी का शव गांव के पास आम के पेड़ से लटका हुआ है। हालांकि परिजन इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। पिता अमर पासवान ने हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही अंचल इंस्पेक्टर निक्कू कुमार और थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूक्ष्म जांच के लिए आयी डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्र कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।घटना को लेकर पुलिस जमीनी विवाद एवं प्रेम प्रसंग सहित अन्य पहलुओं पर छानबीनम जुट गई है।

