पुलिसिया कार्रवाई में विभिन्न मामलों के पांच आरोपी गिरफ्तार 

पुलिसिया कार्रवाई में विभिन्न मामलों के पांच आरोपी गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

 सुगौली।  स्थानीय थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर शराब तस्करी समेत विभिन्न मामलों में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अभियान के दौरान मुसवा गांव निवासी वासदेव सहनी, पिता देवनाथ सहनी, को 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं पूर्व के शराब कांड में फरार चल रहे मेहवा गांव निवासी भोला सहनी,पिता रामाधार सहनी, को भी पुलिस ने दबोच लिया।

इसके अलावा जमीनी विवाद से जुड़े मामले में श्रीपुर निवासी आसिक हुसैन,पिता आबिद हुसैन, को गिरफ्तार किया गया। वहीं पॉक्सो एक्ट के मामले में रामनगर बनकट निवासी अमन,पिता मुस्तकीम मियां, तथा आर्म्स एक्ट के मामले में पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र निवासी मुनाफ, पिता शेख अलाउद्दीन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुष्टि थानाध्यक्ष अनिष कुमार सिंह ने की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page