दूसरे चरण के सहयोग शिविर का 2जून को होगा आयोजन,अधिकारी रहेंगे मुस्तैद:डीएम
मोतिहारी सहयोग शिविर के दुसरे चरण का आयोजन 02 जून को जिला के सभी प्रखंडों के 71 पंचायत में आयोजित किया जाएगा। आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार निर्धारित किया है। फलस्वरूप डीएम सौरभ जोरवाल नेसभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है, वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएंगे।
सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है । साथ ही विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता हैं। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। दूसरे चरण में आदापुर प्रखंड के औरैया, मूर्तियां और सिरसिया कला पंचायत में आयोजित किया जाएगा जिसके लिए उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।
छौडादानो प्रखंड के भतनहिया, नरकटिया और रामपुर पंचायत के लिए जिला भू -अर्जन पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी बनाए गए है। रामगढ़वा प्रखंड के सकरार, पखनाहिया और धनहार दीहुली पंचायत में शिविर के लिए अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि बनकटवा प्रखंड के बिजबनी दक्षिण और बिजबनी पूर्वी में सहयोग शिविर लगेगा।चिरैया प्रखंड के परेवा, हराज नुरुलाहपुर और हरनरैना पंचायत में शिविर निर्धारित है।
वहीं ढाका प्रखंड के झौआराम, भगवानपुर और गवनद्री, घोड़ासहन बिशुनपुर और झरोखर, मधुबन प्रखंड के रूपानी और नौरंगिया माधोपुर, पकड़ीदयाल के अजगरवा, सिसहनी और बड़कागांव, पताही के सरैया गोपाल और बेलाही राम, फेनहारा प्रखंड के मधुबनी, मनकरवा, तेतरिया प्रखंड के तेतरिया और मधुहां वृत्त, बंजरिया के चैलाहां और अजगरी, कोटवा के कोटवा, बड़हरवा कला पश्चिमी और बड़हरवा कला पूर्वी, मोतिहारी के ध्रुव लखौरा, बरवा और कटहां, पीपराकोठी के पंडितपुर और टिकैता गोविंदपुर, सुगौली प्रखंड के करमवा, रघुनाथपुर, बगही और पंजीरवा, तुरकौलिया के जयसिंहपुर उत्तरी,बेलवा नरीअरवा और बिजलपुर, चकिया के चकबारा, कुड़िया और हरपुर, कल्याणपुर के दिलावरपुर, पिपरा खेम और मेदान सिरिसिया, केसरिया के सेमुआपुर, रामपुर खजुरिया और उत्तरी हुसैनी, मेहसी के कटहा और भीमलपुर, अरेराज के ममरखा, चटिया बरहरवा और ममरखा टोला भैया, हरसिद्धि के यादवपुर, कनछेदवा और हरसिद्धि पकड़िया, पहाड़पुर के मझरिया, तेजपुरवा और सोनवाल जबकि संग्रामपुर प्रखंड के बरियरिया उत्तरी, बरियरिया दक्षिणी और बरियरिया टोला राजपुर में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर से पहले उक्त पंचायतों में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने एवं सभी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया है।

