पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के  खिलाफ ऑटो संघ का 12 जून को विशाल धरना- प्रदर्शन 

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के  खिलाफ ऑटो संघ का 12 जून को विशाल धरना- प्रदर्शन 
Facebook WhatsApp

-नगर निगम पर  टैक्स वसूली को लेकर संघ बड़ा आरोप 

मोतिहारी। नगर निगम द्वारा किए गए टैक्स वृद्धि  एवं डीजल पेट्रोल एवं सीएनजी एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी  के खिलाफ एक आक्रोश सभा का आयोजन सीटू के नेतृत्व में किया गया। बैठक बलुआ चौक ओवर ब्रिज के नीचे अवस्थित पार्क में रविवार को हुई, जिसकी  अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया।

श्री गुप्ता ने कहां की डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी गैस के मूल्यवृद्धि के विरोध में आक्रोश सभा आयोजित है।  मूल्यवृद्धि के चलते चारों तरफ महंगाई की साथ-साथ ऑटो चालक भूखमरी के कगार पर दिखने लगे हैं। केंद्र की सरकार मजदूरों का हक और अधिकार छीन रही है तो दूसरी ओर नफरत फैला कर टेंपो ड्राइवर चालक का शोषण कर रही है। सरकार बिना सुविधा दिए कमर तोड़ टैक्स वसूल रही है।

समय रहते पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों की वापस नहीं हुई तो ऑटो ड्राइवर भूखमरी के कगार पर चले जाएंगे। उन्होने कहां कि सरकार मूल्य वृद्धि को  वापस नहीं लेती है तो ऑटो संघ  12 जून को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन कर विरोध जतायेगा, जिसकी सारी जवाबदेही सरकार एवं जिला प्रशासन की होगी। वहीं जिला प्रशासन अगर ऑटो का किराया नहीं बढ़ाया  तो संघ के द्वारा 20 से 25 परसेंट  किराया बढ़ा दिया जाएगा।

संजय ने कहा कि शहर में प्रतिदिन नगर निगम द्वारा 30 रुपये  प्रत्येक ऑटो ड्राइवर से वसूली करवाता है। इसे तत्काल प्रभाव से बंद नहीं किया गया तो  सभी ऑटो चालक धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। शहर में या जिलेभर के किसी भी हिस्से में एक भी व्यवस्थित स्टैंड एवं  रैन बसेरा नहीं है।  शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। उन्होने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जिस दिन ऑटो ड्राइवर जाग जाएंगे, उस दिन सभी का हिसाब नगर आयुक्त को देना होगा। नगर निगम टेंपो ड्राइवर को एटीएम समझ लिया हैं, एक कागज का टुकड़ा थमाकर 30 रुपये  ले लिया जाता है।

बैठक में मुख्य रूप से  शक्ति नाथ तिवारी बिपिन बिहारी दुबे, पप्पू साह, फिरोज आलम, हमराज हाशमी, सलमान आलम, अशोक तिवारी, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र शाह, राजा कुमार, सेराज, मुकेश राम, छोटन यादव, मो. हामिद, नवल दास, राजा कुमार, मो. मजीद आलम, गुड्डू कुमार, अजय कुमार, मणि भूषण कुमार, सोनू कुमार, हरेंद्र सिंह, चंदन कुमार, साबिर खान, रजनीश कुमार सहित सैकड़ो चालक उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page