बेलवतिया गांव के तीन युवकों का सेना एवं व पुलिस में चयन,क्षेत्र में खुशी की लहर

बेलवतिया गांव के तीन युवकों का सेना एवं व पुलिस में चयन,क्षेत्र में खुशी की लहर
Facebook WhatsApp


सुगौली। प्रखंड के शुकुल पाकड़ पंचायत अंतर्गत बेलवतिया गांव के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब गांव के तीन युवकों का भारतीय सेना और बिहार पुलिस में चयन हुआ। एक ही गांव के तीन युवाओं के सरकारी सेवा में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बेलवतिया निवासी बागड़ पटेल के पुत्र रंजन पटेल का चयन बिहार पुलिस में हुआ है, जबकि मनु पटेल के पुत्र अंकित कुमार पटेल तथा मुंसी सहनी के पुत्र दिलकेश कुमार सहनी का चयन भारतीय सेना में हुआ है। तीनों युवक अब देश और समाज की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

युवकों की इस सफलता पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता उनके घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि तीनों युवकों ने अपने कठिन परिश्रम,अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनका चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। विधायक ने कहा कि सरकारी सेवा में सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच आवश्यक है। वहीं चयनित युवकों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page