दस वर्षीय दिव्यांग बालक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत

दस वर्षीय दिव्यांग बालक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरनारायणा पंचायत अंतर्गत बटौवा गांव में 10 वर्षीय दिव्यांग बालक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान उक्त गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी मोहन राम के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। शिवम बोल और सुन नहीं सकता था। जानकारी के अनुसार बालक शनिवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बताया जाता है कि वह दोस्तों के साथ खेलने के दौरान गांव के सरेह में गया था।

इसी क्रम में खेत से मिट्टी काटने के बाद बने तथा बरसाती पानी से भरे गड्ढे के पास हाथ-मुंह धोने गया, जहां पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गड्ढे में शव तैरता देखा और इसकी सूचना परिजनों व प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मचारी आलोक कुमार एवं शिकारगंज पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। 

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page