पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क को लेकर एनआईए ने यूपी-बिहार समेत चार राज्यों में 12 ठिकानों पर की छापेमारी

पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क को लेकर एनआईए ने यूपी-बिहार समेत चार राज्यों में 12 ठिकानों पर की छापेमारी
Facebook WhatsApp

-किशनगंज से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को देश के चार राज्यों में एक साथ कार्रवाई करते हुए 12 ठिकानों पर छापेमारी की। इसी अभियान के तहत बिहार के किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड स्थित मिर्जापुर गांव में भी टीम ने दबिश दी।कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एनआईए, एनएसजी तथा अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम जनता हाट निवासी मनोज रविदास (पिता-लखन रविदास) के घर पहुंची। टीम ने लगभग आठ घंटे तक घर की तलाशी ली और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। इसके एनआईए के अधिकारी बाद मनोज रविदास को अपने ले गए। बताया जा रहा है कि उससे किशनगंज सर्किट हाउस में पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मनोज पिछले करीब दो वर्षों से जनता हाट में चप्पल-जूते की दुकान चला रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिवार के सदस्य काफी घबराए हुए नजर आए, जबकि घर के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती बनी रही। मीडिया कर्मियों को भी मौके पर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सीमा पार से संचालित उस कथित आतंकी साजिश से जुड़ी है, जिसमें ड्रोन के जरिए भारत में हथियार, गोला-बारूद और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) पहुंचाने की योजना शामिल थी।

एजेंसी को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पांच, महाराष्ट्र में तीन, राजस्थान में दो और बिहार में दो स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान कई डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई है, जिनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है।

वहीं, जांच एजेंसी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े फंडिंग नेटवर्क की भी जांच कर रही है। एनआईए की इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुट गई हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page