ब्रेकअप के बाद इंजीनियरिंग की छात्रा ने प्रेमी को गुड बाय लिख फंदे से लटकर दे दी जान
-गिरफ्तार प्रेमी ने खोले राज, गया जेल
मोतिहारी। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रा की मौत के मामले में पुलिस के अनुसंधान में आखिरकार राज खुल गया। छात्रा ने दिन के 1: 11 बजे प्रेमी को ‘ गुड बाय ‘ का मैसेज लिखते हुए फंदा लगाते हुए तस्वीर भी डाल दी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। बताते हैं कि मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा निवासी इंजीनियरिंग पांचवें सेमेस्टर की छात्रा रिमी कुमारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर डीएसपी 2 जितेश पांडे के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया।
पुलिस टीम ने टेक्निकल सेल के साथ मिलकर इस आत्महत्या की गुत्थी खोल कर रख दी। इस मामले में पुलिस ने जब छात्र के प्रेमी मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र निवासी मुजफ्फरगंज के रॉबिन राजन को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने अपने अंदर के छिपे राज को बाहर कर दिया। बताया गया है कि प्रेमी से ब्रेकअप के बाद रिमी काफी आहत स्थिति में आ गई और उसने आत्महत्या तक की बात सोच लिया। इस पूरे मामले में पुलिस अनुसंधान के बाद रॉबिन राजन की भूमिका सामने आई , जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।
मृतका की मौत के मामले में उसके पिता ने मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 327 / 26 दर्ज कराया है। पुलिस टीम में डीएसपी के अलावे मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका , सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार , मोहम्मद शाहरुख , पीएससाई अजीत कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

