जाली नोट तस्करी का किंगपिन सुशील उर्फ दया गिरफ्तार,रिमांड पर लेगी पुलिस
पूर्वी चंपारण।मिलिट्री इंटलिजेस व एसटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाली नोट तस्करी गिरोह के कुख्यात सरगना सुशील तिवारी उर्फ दया तिवारी को दबोच लिया है।
पुलिस ने उक्त कारवाई मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर की है। जांच एजेंसी के अनुसार पकड़ा गया सुशील का नेटवर्क भारत, नेपाल और बांग्लादेश तक फैला हुआ था,यह सीमा पार से जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना बताया गया है।इसके संदर्भ में खुफिया इनपुट मिलने के बाद यह बीते कुछ महीने से अंडरग्राउंड रह कर गिरोह का संचालन कर रहा था। पुलिस के साथ ही देश के कई सुरक्षा एजेंसी इसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
उल्लेखनीय है,कि इसी साल 31 जनवरी को हरैया थाना की पुलिस ने एक नेपाली नागरिक समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से करीब 25 लाख रुपये की नेपाली जाली नोट और 18,500 रुपये की भारतीय जाली नोट बरामद की गई थी। इस दौरान इन तस्करो के पास से करीब एक दर्जन मोबाइल फोन, पासपोर्ट, मोटरसाइकिल, जाली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण भी जब्त किए थे।उस समय पकड़े गये तस्करो ने सीतामढी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा निवासी सुशील तिवारी उर्फ दया का नाम लिया था,तब से वह फरार चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सुशील तिवारी ने जाली नोट के कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। उसने अपने नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी दी है। जिसके आधार पर जांच एजेंसियां अब आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना है।
पुलिस अधीक्षक मोतिहारी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सुशील उर्फ दया तिवारी को मोतिहारी पुलिस हरैया थाना में दर्ज कांड संख्या 23/26 दिनांक 01/02/2026 धारा 317(5)/318(4)/61(2)/338/336(3)340( 2)/111/178/179/180/181/3(5)bns के मामले में तलाश रही थी।इसके साथ ही कई केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसी भी इसे तलाश रही थी।
एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार पकड़े तस्कर सुशील का अपराधिक इतिहास भी सामने आया है,इसके विरूद्ध मेजरगंज थाना कांड संख्या 85/23 दिनांक 30/02/23 धारा420/467/468/489(D)ipc and 25(1-b)a/26/27/35 arms act व मेजरगंज थाना कांड संख्या 301/22 दिनांक 15/09/22 धारा 420/467/468/489(D)ipc and 25(1-b)a/26/27/35 arms act दर्ज है। पकड़े गए तस्कर को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। ताकि इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क का पूरी तरह खुलासा किया जा सके।ऐसे में संभावना है,कि सुशील के खुलासे के बाद इस गिरोह के अन्य लोगो की गिरफ्तारी होनी तय है।

