नोट डबलर सहित दो गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में
सुगौली। स्थानीय पुलिस ने लोगों के द्वारा पकड़ कर दिए गए नोट डबल करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है। जबकि शराब कांड के एक पुराने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि बैंक में रुपये जमा कराने आयी एक महिला नोट डबल करने वाले गिरोह के चपेट में आ गयी।गिरोह ने महिला से जबरदस्ती रुपये छीन लिया और भागने लगे। तभी महिला ने शोरगुल कर दिया। जिसे सुन कर लोगों ने खदेड़ कर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया, जबकि दो लोग भागने में सफल रहे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ाया नोट डब्लर केसरिया थाना क्षेत्र के चांद परसा गांव निवासी भैरो सहनी का पुत्र उपेन्द्र सहनी है। वह भोले-भाले लोगों को झांसा देकर रुपये ऐंठने का काम करता था।जिस पर पुलिस केस किया गया है। वहीं शराब कांड के फरार आरोपी थाना क्षेत्र के गोड़ीगावा निवासी पप्पू कुमार उर्फ टेना कुमार को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।

