91.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। जिले के जितना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात्रि पुलिस गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 91.5 लीटर नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लखौरा थाना क्षेत्र के झिटकहिया गांव निवासी नीरज सहनी पिता ज्ञानचंद्र सहनी के रूप में हुई है। बताते हैं कि गश्ती के दौरान बॉर्डर क्षेत्र से शराब लेकर जा रहे उक्त व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 91.5 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।
इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

