पुलिस के सहयोग से ही राज्य में सुशासन स्थापित और समृद्धि का रास्ता सुशासन से ही संभव : मुख्यमंत्री सम्राट

पुलिस के सहयोग से ही राज्य में सुशासन स्थापित और समृद्धि का रास्ता सुशासन से ही संभव : मुख्यमंत्री सम्राट
Facebook WhatsApp

– बिहार में जाे पुलिस को चैलेंज करेगा, 48 घण्टे के भीतर उसे मिलेगा जवाब

-मुख्यमंत्री ने 61 दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को 37 करोड़ 50 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया।

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार शाम ‘बैंक ऑफ बड़ौदा बिहार पुलिस सैलरी पैकेज दिवंगत पुलिसकर्मी बीमा लाभ वितरण कार्यक्रम’ में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा पुलिसकर्मियों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है सरकार आपके साथ है, आपको हरसंभव सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बिहार के सभी 40 पुलिस लाइनों में पुलिस के बच्चों को पढ़ने के लिये शीघ्र ही अच्छे स्कूल खोले जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस के सहयोग से ही राज्य में सुशासन स्थापित है और समृद्धि का रास्ता सुशासन से ही संभव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत पुलिसकर्मी भी चाहते थे कि उनका परिवार आगे बढ़े और उनके जीवन में समृद्धि आए। आज यहां सहयोग स्वरूप दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को राशि प्रदान की जा रही है ताकि उनको आगे बढ़ने में मदद मिले। मैं इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा को धन्यवाद देता हूं जो उन्होंने ऐसे लोगों के लिए अच्छा पैकेज लाने का निर्णय लिया।

बिहार में जो पुलिस को चैलेंज करेगा, 48 घण्टे के भीतर उसे मिलेगा जवाब

सम्राट चौधरी ने कहा कि सवाल उठाते हैं और जाति विशेष की बात करते हैं। पुलिस किसी की जाति पूछकर गोली नहीं चलाती। बिहार सुशासन के लिए जाना जाए यह महत्वपूर्ण है। यदि कोई पुलिस को चैलेंज करता है तो 48 घंटे के अंदर पुलिस उसे उसी भाषा में जवाब देगी। पुलिस सुशासन और शक्ति का प्रतीक है। अपराधी किसी भी हालत में नहीं बचें यह सरकार की कोशिश है। पुलिसकर्मी अपना घर परिवार छोड़कर समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल होंगे स्थापित

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी 534 प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में मॉडल स्कूल स्थापित करने की दिशा में हमलोग आगे बढ़ रहे हैं। हम मॉडल स्कूल के रूप में ऐसी व्यवस्था खड़ी करना चाहते हैं जिसमें मंत्री और अधिकारी के बच्चे पढ़ने के लिए पैरवी करें। बिहार ज्ञान की भूमि है और यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी बिहार से विश्व को शांति का संदेश गया। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो यह हमारी कोशिश है।

बिहार में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 30 हजार से अधिक

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस में अभी महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 30000 से अधिक है जो देश में सर्वोच्च है। हमने वित्त मंत्री के तौर पर 3,17,000 करोड़ रुपये का बिहार का बजट पेश किया था, इस बार बिहार का बजट 3,47,000 करोड़ रूपये का है। यदि बिहार के बजट में हमारा हिस्सा 60 से 70 हजार करोड़ होता है तो हमें राजस्व संग्रह के लिए भी व्यवस्था मजबूत करनी होगी। उद्योग धंधे बढ़ाने होंगे। बिहार में उद्योग धंधे लग रहे हैं उसे और तेज गति से आगे बढ़ाना है। हमारा लक्ष्य है कि 20 नवंबर 2026 तक 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश बिहार में हो और यह धरातल पर उतरे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page