मोतिहारी इंजीनियरिंग काॅलेज के गर्ल्स हाॅस्टल में मिला छात्रा का शव,हत्या या आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी इंजीनियरिंग काॅलेज के गर्ल्स हाॅस्टल में मिला छात्रा का शव,हत्या या आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिला स्थित मोतिहारी कालेज आफ इंजीनियरिंग के हास्टल में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत छात्रा की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के लक्ष्मी चौक निवासी प्रदीप कुमार की पुत्री रिमी कुमारी (24) के रूप में हुई है।रिमा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स ब्रांच में 2023-27 की छात्रा थी। छात्रा के गले पर फंदे का निशान पाया गया है।

बताया गया कि रिमी बुधवार को पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने बेतिया गई थी। जहां लौटने के बाद रात में भोजन किया। कमरे में चली गई। सबकुछ सामान्य था।सुबह में भी ब्रेकफाॅस्ट की लेकिन गुरुवार की दोपहर दो बजे जब काॅलेज की अन्य छात्रा उसे लंच के लिए बुलाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था।छात्राओ ने इसकी सूचना वार्डन को दी,लेकिन काफी देर तक जब दरवाजा नही खुला तो कमरे के लाॅक को तोड़ा गया,तो देखा गया कि छात्रा अपने कमरे में बेहोश पड़ी है। छात्रा की स्थिति देख अफरा-तफरी मच गई।

फिर इसकी सूचना कालेज प्राचार्य नवनीत कुमार को दी गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में पहुंचने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक सफी इमाम ने बताया कि छात्रा ब्राड डेड स्थिति में अस्पताल लाई गई।
यहां सीपीआर सहित सभी उपक्रम किए गए, लेकिन वह मर चुकी थी। उसके गले पर निशान पाया गया है। ऐसे में आशंका है कि फंदा लगाने या किसी भी तरह से गला दबने के कारण उसकी मौत हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और छात्रा का मोबाइल जब्त किया है। ट्रेनी DSP कुमारी प्रियंका ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, घटना गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। FSL की टीम भी जांच में जुटी है।

पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को कमरे से बाहर निकाल लिया था और अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस कमरे की तलाशी की है। छात्राओं से भी पूछताछ की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद वस्तु स्थिति साफ होगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page