गन्ना बीज ग्राम योजना से जोड़ने को लेकर डायरेक्टर ईख विभाग की किसानों के साथ बैठक 

गन्ना बीज ग्राम योजना से जोड़ने को लेकर डायरेक्टर ईख विभाग की किसानों के साथ बैठक 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सहायक निदेशक-सह-उप निदेशक, ईख विकास  अजीत कुमार प्रसाद ने हरसिद्धि के रूपडीह गांव में प्रस्तावित गन्ना बीज ग्राम के विकसित करने को लेकर बैठक किया। बैठक में सुगौली चीनी मिल के पदाधिकारी सहित स्थानीय गन्ना किसानों  ने भाग लिया।

निदेशक ने विभाग की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया,  साथ ही गन्ना किसानों से गन्ना क्षेत्र विस्तार के लिए सुझाव के साथ विभाग की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया।  गन्ना किसान  अखिलेश पांडेय एवं पूर्व मुखिया  वीर बहादुर साह  ने  बताया  कि गांव के आस पास अच्छे किसान हैं, जिन्हें बीज की समस्या बनी रहती है। बीज ग्राम होने से  आपूर्ति में इससे सहयोग मिलेगा। किसानो को अन्य किसान को जोड़ने की सलाह देते हुए अगले सप्ताह फिर से बैठक करने की सलाह दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page