मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में लीगल एंड कंप्लायंस क्लिनिक्स कार्यशाला का आयोजन

मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में लीगल एंड कंप्लायंस क्लिनिक्स कार्यशाला का आयोजन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।  मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग  के उद्यमिता प्रकोष्ठ  और उद्योग विभाग,  के स्टार्टअप बिहार कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कॉलेज परिसर के  प्रशासनिक भवन में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ  कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. नवीन कुमार, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक  शुभम कुमार, स्टार्ट-अप सेल प्रबंधक डॉ. रवि कुमार और  नवीन कुमार एवं अन्य  अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से  दीप  प्रज्वलित कर किया गया।

लीगल एंड कंप्लायंस क्लिनिक्स विषय पर आधारित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के छात्रों और संकाय सदस्यों को स्टार्टअप्स एवं नवाचार से जुड़े जरूरी कानूनी व प्रशासनिक नियमों के प्रति जागरूक करना था। सुबह 10 से अपराह्न 03 बजे तक चले इस व्यावहारिक सत्र में विषय विशेषज्ञों द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार  के जरिए नए विचारों को सुरक्षित करने, स्टार्टअप्स के लिए अनिवार्य जीएसटी और टैक्स कंप्लायंस को समझने, कंपनी निगमन  की प्रक्रिया एवं उसके फायदों और व्यावसायिक अनुबंधों  की बारीकियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

कॉलेज के ई-सेल द्वारा आयोजित इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम ने युवाओं को विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने और अपने बिजनेस आइडिया को मजबूत कानूनी आधार देने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page