तमिलनाडु में टीवीके सरकार ने हासिल किया बहुमत, 144 मत में 27 एआईएडीएमके सदस्याें का भी समर्थन

तमिलनाडु में टीवीके सरकार ने हासिल किया बहुमत, 144 मत में 27 एआईएडीएमके सदस्याें का भी समर्थन
Facebook WhatsApp

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्रि कड़गम (टीवीके) सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। विजय काे अपना बहुमत साबित करने के लिए 117 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता थी, लेकिन उन्हें सदन में 144 विधानसभा सदस्यों का समर्थन मिला।सरकार के पक्ष में एआईएडीएम के 27 सदस्याें ने भी मतदान किया।

तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल के बीच आज सुबह 9:30 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। तमिलगा वेत्रि कड़गम पार्टी के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण था। पहली बार राज्य में चुनाव लड़ने वाली टीवीके ने राज्य में सरकार बनाई है। आज टीवीके सरकार काे विधानसभा में बहुमत साबित करना। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शुरू की। इसके बाद टीवीके की सरकार के विश्वास मत के लिए मतदान कराया गया। तमिलनाडु की टीवीके सरकार को सत्ता में बने रहने के लिए कम से कम 118 विधायकों का समर्थन चाहिए। विश्वास मत के दाैरान सरकार काे 144 सदस्याें का

समर्थन मिला और बहुमत हासिल कर लिया है।

टीवीके सरकार के पक्ष में पार्टी के 106 के अतिरिक्त कांग्रेस के 5, विदुथलाई चिरुथैगल काची के 2, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 2, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 2 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 2 विधायकों ने भी मतदान किया। इसके साथ ही निर्दलीय विधायक कामराज ने भी सरकार को समर्थन दिया। इसके अलावा एआईएडीएमके के 27 सदस्याें ने भी सरकार के पक्ष में मतदान किया। इस प्रकार मुख्यमंत्री विजय ने सदन में बहुमत साबित कर दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page