शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्या के तीन आरोपितों को 13 दिनों की सीआईडी हिरासत

शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्या के तीन आरोपितों को 13 दिनों की सीआईडी हिरासत
Facebook WhatsApp

कोलकाता।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस ने बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है।इन आरोपितों को सोमवार को उत्तर 24 परगना जिला स्थित बारासात एसीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने इन्हें 13 दिनों की सीआईडी हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सीआईडी आरोपितों से पूछताछ कर हत्या की साजिश, फंडिंग, हथियार सप्लाई और संभावित मास्टरमाइंड के बारे में जानकारी जुटाएगी।आरोपितों में एक को बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पकड़ा गया, जबकि दो को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पश्चिम बंगाल पुलिस, बिहार पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी हुई हैं।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों ने टोल प्लाजा पर ऑनलाइन पेमेंट किया था। इसी डिजिटल लेनदेन के आधार पर पुलिस को आरोपितों तक पहुंचने में सफलता मिली। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित पेशेवर शार्प शूटर हैं, जिन्हें हथियार चलाने का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है।

पुलिस का मानना है कि हत्या को अंजाम देने से पहले बाकायदा रेकी की गई थी और पूरी वारदात बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई। आरोपितों से बरामद कुछ सामान और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर हाई प्रोफाइल किलिंग में किया जाता रहा है।

कौन हैं ये तीनों आरोपी?

शुभेंदु अधिकारी की हत्या मामले में बंगाल पुलिस ने जिन तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह के रूप में हुई है। राज सिंह यूपी के बलिया का रहने वाला है. पश्चिम बंगाल और यूपी पुलिस के संयुक्त अभियान में उसे अयोध्या से गिरफ्तार किया गया। राज वारदात के बाद अयोध्या में छिपा था। सूत्रों के अनुसार, राज सिंह ने चंद्रनाथ की हत्या के लिए सुपारी ली थी। इसके अलावा मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य बिहार के रहने वाले हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page