दो किलो 738 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

दो किलो 738 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण।एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई है।जानकारी के अनुसार, सोमवार क़ी अहले सुबह 71वीं बटालियन के इंटेलिजेंस सेटअप से मिली विशेष सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल की ए कंपनी अठमोहान और जितना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।

टीम ने अगरवा गांव में गजेंद्र प्रसाद यादव के घर और उसके आउट हाउस में सघन तलाशी अभियान चलाया।तलाशी के दौरान लगभग 2.7 किलोग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। उक्त तस्कर क़ी पहचान जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गाँव निवासी मुन्ना कुमार उम्र 26 वर्ष पिता गजेंद्र प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया गया।अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई तड़के करीब 3 बजे की गई।

बरामदगी स्थल भारत–नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 359/10 से लगभग 400 मीटर भारतीय सीमा क्षेत्र के अंदर स्थित है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि मादक पदार्थ की यह खेप नेपाल से तस्करी कर भारत लाई गई थी। संयुक्त टीम ने बरामद चरस और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जितना पुलिस को सौंप दिया है।

जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और पूरे नेटवर्क की जांच भी तेज कर दी गई है।

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना, घोड़ासहन अंचल निरीक्षक, सम्राट कुमार राजस्व अधिकारी बनकटवा अंचल, एसआई शिवजी पासवान, एसआई दीनानाथ सिंह, पीटीसी सुमित कुमार, सिपाही रजनीकांत एवं नागा कुमार, तथा एसएसबी अठमोहान के बलवंत कुमार सहित अन्य जवान मौजूद थे।छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की तथा आवश्यक कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page