सुल्तानगंज गोलीकांड: नप सभापति राजकुमार गुड्डू की इलाज के दौरान मौत, क्षेत्र में शोक

सुल्तानगंज गोलीकांड: नप सभापति राजकुमार गुड्डू की इलाज के दौरान मौत, क्षेत्र में शोक
Facebook WhatsApp

भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुए जानलेवा गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल सभापति राजकुमार गुड्डू ने आखिरकार 12 दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद दम तोड़ दिया।उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार 9 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली।

गोलीबारी की घटना के दौरान उनके शरीर में दो गोलियां फंसी रह गई थीं, जिससे उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। डॉक्टरों की टीम लगातार उन्हें स्थिर करने की कोशिश करती रही, लेकिन गंभीर चोटों के कारण 11 दिन तक उनका ऑपरेशन भी संभव नहीं हो सका। अंततः संघर्ष हार गया और एक जनप्रतिनिधि की जिंदगी थम गई। इस दुखद खबर के फैलते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नगर परिषद कार्यालय से लेकर उनके आवास तक मातम पसरा हुआ है। हर तरफ सन्नाटा और आंसुओं का माहौल है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त से सख्त सजा की मांग की है। राजकुमार गुड्डू के निधन के बाद पूरे क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभाओं का दौर शुरू हो गया है। उनके समर्थक और स्थानीय लोग लगातार उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। हर आंख नम है।

उल्लेखनीय है कि बीते 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े अपराधियों ने अंदर घुसकर सभापति और कार्यपालक अधिकारी (ईओ) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page