बिहार में दो चरण में होगे बिहार विधान सभा चुनाव

बिहार में दो चरण में होगे बिहार विधान सभा चुनाव
Facebook WhatsApp

पटना। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा की है।छठ महापर्व के 8 दिन बाद बिहार में दो चरण मे चुनाव होगे। पहले चरण में 6 नवंबर और दुसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। पहले फेज में 121 सीटें हैं। दूसरे चरण में 122 सीटों को रखा गया है।14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पूरी चुनावी प्रक्रिया 40 दिन में पूरी की जायेगी।उल्लेखनीय है,कि 40 साल बाद बिहार में 2 चरण में मतदान होंगे।पहली बार 1985 में दो चरण में चुनाव हुए थे।

इस विधानसभा चुनाव में करीब 7.42 करोड़ वोटर अपना वोट डालेगे। जिसमे 14 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे।वही इन वोटरो में 100 साल ऊपर के 14 हजार वोटर शामिल हैं। पोलिंग बूथ जाने में असमर्थ लोग फॉर्म 12 D भरकर घर से वोट डाल सकेंगे।चुनाव में बूथ तक मोबाइल ले जा सकेंगे।

बिहार में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां औसतन प्रति केंद्र 818 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 76,801 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं, जबकि 13,911 शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं। प्रथम चरण 18 जिले के 121 विधानसभा व द्धितीय चरण 20 जिले के 122 विधानसभा मे चुनाव होगे। प्रथम चरण में जिन 18 जिले में चुनाव होगे उनमे गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिला शामिल है,वही दुसरे चरण मे जिन जिलो में चुनाव होगे उनमे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर जिला शामिल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page