राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की कमान संभालते ही डॉ. दिलीप जायसवाल ने दिए सुशासन के संकेत
पटना। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यालय कक्ष में विभागीय मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विभाग के सचिव जय सिंह, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुहर्ष भगत, भू-अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह, अपर सचिव आजीव वत्सराज, डॉ. महेंद्र पाल, उप सचिव संजय कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी मणिभूषण किशोर, नवाजिश अख्तर, आईटी मैनेजर आनंद शंकर सहित विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यभार संभालने के बाद मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन और आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।

