मत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री 06 मई को करेंगे कैबिनेट बैठक

मत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री 06 मई को करेंगे कैबिनेट बैठक
Facebook WhatsApp

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिपरिषद का विस्तार करने से पहले कैबिनेट की एक और बैठक बुला ली है। दिल्ली से लौटने के बाद सीएम सम्राट 6 मई को कैबिनेट की बैठक करेंगे।इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे। कैबिनेट की इस बैठक में सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दे सकती है।

बीते 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने बुधवार 6 मई को फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। शाम पांच बजे मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में यह बैठक आयोजित होगी। बैठक में विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगेगी।

इससे पहले 29 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 63 अहम प्रस्तावों पर सरकार की मंजूरी मिली थी। सरकार ने पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी थी। इस उद्यान के संचालन के लिए गठित संजय गांधी जैविक उद्यान प्रबंधन एवं विकास समिति का नामकरण पटना जू प्रबंधन एवं विकास समिति कर दिया गया था।

फिलहाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के लिए मंत्रियों की लिस्ट लेकर वह दिल्ली गए हैं, जहां बीजेपी आलाकमान की तरफ से मंत्रियों के नाम पर फाइनल मुहर लग सकती है और सीएम के दिल्ली से लौटने के बाद कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page