जनगणना -2027 को लेकर जिलाधिकारी – सह -प्रधान जनगणना पदाधिकारी आवास का मकान सूचीकरण सम्पन्न
-डीएम का जिलावासियों सहयोग की अपील
मोतिहारी। भारत की जनगणना- 2027 प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्यों को लेकर प्रधान जनगणना पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, सौरभ जोरवाल के आवास का मकान सूचीकरण नगर निगम अंतर्गत मकान सूचीकरण ब्लॉक 228 के प्रगणक सोनी कुमारी एवं पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार के साथ जिला नोडल अधिकारी -सह – जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव,राज्य नोडल अधिकारी आदित्य कुमार की उपस्थिति में किया गया।
जिलाधिकारी ने स्वगणना आईडी उपलब्ध कराया, जिसे सफलतापूर्वक सबमिट किया गया।जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें तथा उनके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का सही-सही जबाव दें, क्योंकि इन्हीं आंकड़ो के आधार पर आम लोगों के लिए भविष्य की योजनाएं तैयार की जाती है।

जिससे जिले की जनगणना कार्य ससमय पूरा किया जा सके। उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना- 2027 के प्रथम चरण से संबंधित कार्य 02 मई से 31 मई 2026 तक चलेगा।।उक्त अवसर पर जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, प्रबंधन कोषांग से गोपालजी मिश्र, अमरेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

