डीएम ने लखौरा स्थित मॉडल विद्यालय का किया निरीक्षण

डीएम ने लखौरा स्थित मॉडल विद्यालय का किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp

-27 प्रखंडों में खुलेंगे एक-एक मॉडल स्कूल 

– योग्य  एवं अनुभवी  शिक्षकों बच्चों को देंगे शिक्षा

मोतिहारी। जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने शनिवार को सदर अनुमंडल अंतर्गत लखौरा अवस्थित निर्माणाधीन मॉडल विद्यालय श्रीरामदवन विभीषण उच्च माध्यमिक+2 का स्थलीय निरीक्षण किया।

 सरकार के शिक्षा विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजना  अंतर्गत पूर्वी चम्पारण  के 27 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जा रही है, जो जिले के लाखों बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को एक नई दिशा देगी। ये मॉडल विद्यालय कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं नवाचार-आधारित शिक्षा प्रदान करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए संगीत, ललित कला, नृत्य और शारीरिक शिक्षा सहित कुल 8 शिक्षक तथा उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) के लिए 16 शिक्षक प्रत्येक विद्यालय में तैनात किए जायेंगे। शिक्षकों का चयन पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, प्रदर्शन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

पूर्वी चम्पारण जिले में इन 27 मॉडल विद्यालयों में बच्चों को अपने ही प्रखंड में उच्च स्तरीय शिक्षा सुलभ हो सकेगी। एनएमएमएस परीक्षा में 50 प्रतिशत  या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर नामांकन का अवसर मिलेगा और नामांकन शुल्क अन्य सरकारी विद्यालयों के समान ही रखा जाएगा।

ये विद्यालय केवल पढ़ाई के केंद्र नहीं, बल्कि अपने आस-पास के अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन और संसाधन-साझेदारी के केंद्र भी बनेंगे। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन विद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के मानक के रूप में विकसित किया जाएगा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूर्वी चम्पारण के बच्चों का सपना अब सरकारी विद्यालय में भी साकार होगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page