मुख्यमंत्री ने महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।महावीर मंदिर में पहुंचने पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायण कुणाल और सांसद शांभवी चौधरी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।पूजा-अर्चना के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मल्टी मॉडल हब का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पटना के जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

