खगड़िया में ट्रक के ऑटो पर पलटने से सीआईएसएफ जवान समेत तीन की मौत

खगड़िया में ट्रक के ऑटो पर पलटने से सीआईएसएफ जवान समेत तीन की मौत
Facebook WhatsApp

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार सुबह गिट्टी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। इस हादसे में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जवान, उनकी पत्नी समेत तीन लोगों की दबकर मौत हो गई।पुलिस के अनुसार हादसा महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-31 पर हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान मालिया गांव निवासी सीआईएसएफ जवान विपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो ड्राइवर टंकेश मुनि (32) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक बिपिन चौरसिया छुट्टी पर पत्नी दीपमाला चौरसिया के साथ घर आए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वे स्टेशन जाने के लिए निकले थे ताकि ड्यूटी पर लौट सकें।

इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन को राहत और मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि दोषी ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page