छठ महापर्व की तैयारी को लेकर उप मुख्य पार्षद  ने कार्यपालक पदाधिकारी को लिखा पत्र

छठ महापर्व की तैयारी को लेकर उप मुख्य पार्षद  ने कार्यपालक पदाधिकारी को लिखा पत्र
Facebook WhatsApp

सुगौली। दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए नगर पंचायत सुगौली की उप मुख्य पार्षद सरिता शर्मा ने नगर की साफ-सफाई एवं छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक निर्देश दिया है।

पत्र के माध्यम से नगर के सभी वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने, सभी छठ घाटों की समुचित सफाई, घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही पर्व की तैयारियों की समीक्षा एवं आवश्यक निर्णय लेने के लिए सशक्त स्थायी समिति तथा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अविलंब आहूत करने के लिए निर्देशित किया है।

इस संबंध  ने कहा कि दीपावली और छठ केवल त्योहार नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। विशेषकर छठ महापर्व में माताएं-बहनें कठिन व्रत एवं तपस्या करती हैं। ऐसे में उनकी सुविधा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना नगर प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि नगर की साफ-सफाई एवं छठ घाटों की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page