चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सैनिक रोड से बरामद
बनकटवा। जितना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जितना थाना कांड संख्या 223/26 में पुलिस ने सैनिक रोड के पास रेगनियां से चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया। इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस अब वाहन चोरी में शामिल व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी

