दो दिवसीय चंपारण ड्रामा एंड शार्ट फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। रोशनाई फाउंडेशन, मोतिहारी द्वारा तीसरा दो दिवसीय “चंपारण ड्रामा एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन गांधी ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, पत्रकार सतीश कुमार मिश्र, डॉ. अतुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार स्वर्णकार, फिल्मकार जिया हसन, रोशनाई फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल वर्मा, सचिव गुलरेज शहजाद, फाउंडेशन की ट्रस्टी एवलिन प्रकाश एवं अभय अनंत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उद्घाटन के बाद देश भर से आई 93 लघु फिल्मों मे से प्रदर्शन के लिए चयनित दस फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई।उसके बाद सिनेमा का इतिहास, सिनेमा निर्माण एवं उद्देश्य पर वार्ता आयोजित हुई। वार्ता में वार्ताकार – फिल्मकार एवं फिल्म समीक्षक द्वय जिया हसन और डॉ. कुमार विमलेंदु थे। वार्ताकार द्वय ने विषय को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। वार्ता के दौरान ” ए ट्रिप टू द मून ” दिखा कर विषय को समझने के द्वार खोले।

तत्पश्चात हरिशंकर परसाई की रचना “वैष्णव की फिसलन” का मंचन हुआ। वैष्णव की फिसलन’ व्यंग्य के सरताज हरिशंकर परसाई की एक महत्वपूर्ण रचना है, जिसमें एक वैष्णव सेठ के माध्यम से आज के धनलोभी व्यापारियों के धार्मिक पाखंड पर प्रहार करते हुए यह दिखाया गया। 50 मिनट के इस नाटक का रूपांतरण राजेश कुमार, निर्देशन अंजारूल हक और प्रकाश परिकल्पना राजीव रॉय का था। मंच पर बतौर अभिनेता आदिल रशीद ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन रवि बी. टुन्ना ने किया। कार्यक्रम के समन्वयक सुदीप कुमार थे। कल दूसरे दिन 02 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जिसमें एआई एवं मोबाइल फिल्म निर्माण पर कार्यशाला रूपी वक्तव्य के साथ लघु फिल्मों का प्रदर्शन होगा। साथ ही भोजपुरी फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता मनोज सिंह टाइगर द्वारा एकल नाटक “आखरी पाती” का मंचन होगा उसके बाद फिल्मों को पुरस्कृत किया जायेगा। धन्यवाद ज्ञापन रोशनाई फाउंडेशन के सचिव गुलरेज शहजाद ने किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page