तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: राज्यभर में 84.35 प्रतिशत रिकार्ड मतदान, समय के बाद भी लगी दिखीं कतारें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: राज्यभर में 84.35 प्रतिशत रिकार्ड मतदान, समय के बाद भी लगी दिखीं कतारें
Facebook WhatsApp

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हाे गया। शाम तक लगभग 84.35 प्रतिशत रिकार्ड मतदान दर्ज किया गया। मतदान का समय शाम 6 बजे के बाद भी कई स्थानाें पर मतदानाओं की लाइनें लगी देखी गई।मतदान अधिकारी ने कतार में लगे लाेगाें काे टाेकन देकर मतदान कराया। अंत तक मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर पूरे दिन शाम 6 बजे तक चला। भीषण गर्मी के बावजूद युवा और महिलाएं लंबी कतारों में खड़े होकर उत्साह के साथ मतदान करते रहे। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं। चेन्नई, वेल्लोर, नामक्कल, करूर जैसे जिलों में तापमान 100 डिग्री से अधिक होने के बावजूद मतदान तेज़ी से हुआ। सुबह 11 बजे 37.56 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 56.81 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे 70 प्रतिशत और शाम तक 84.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद, मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े लोगों को टोकन देकर मतदान जारी रखा गया।अंत तक मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है। मतदान समाप्त होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की उम्मीदवारों के एजेंटों की मौजूदगी में चुनाव अधिकारियों ने सील कर सुरक्षित रूप से मतगणना केंद्रों तक भेज दिया।

तमिलनाडु में 17वीं विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को राज्य की सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में एक ही चरण में मतदान कराया गया। इस चुनाव के लिए 2.80 करोड़ पुरुष मतदाता, 2.93 करोड़ महिला मतदाता और 7,728 तीसरे लिंग सहित सहित कुल मिलाकर 5.73 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं।

राज्य की 234 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 4,023 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें चेन्नई के कोलाथूर सीट से डीएमके नेता एमके स्टालिन, चेपॉक-तिरुवल्लिकेणी से डीएमके युवा विंग सचिव उदयनिधि स्टालिन, एडप्पाडी से एआईएडीएमके महासचिव एडप्पाडी पलानीस्वामी, पेरंबूर और तिरुचि पूर्व से तमिलगा वेत्रि कषगम के नेता विजय, सात्तूर में भाजपा राज्य अध्यक्ष नयिनार नागेंद्रन और कारैकुडी में नाम तमिऴर पार्टी के समन्वयक सीमान सहित कुल राज्य की 234 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 4,023 उम्मीदवार मैदान में थे।

चुनाव में तमिलनाडु के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 75,064 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर निगरानी कैमरे लगाए गए थे। चेन्नई स्थित मुख्य सचिवालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पट्नायक ने जिला-वार मतदान की निगरानी गई की।

इस संबंध में तिरुवल्लूर जिले के कलेक्टर और चुनाव अधिकारी प्रताप ने बताया कि शाम 6 बजे तक जो भी मतदाता मतदान केंद्र में प्रवेश कर चुका है, वह चाहे जितनी देर कतार में खड़ा रहे। रात 8 या 9 बजे के बाद भी उसे मतदान करने की अनुमति दी जाएगी और इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page