तीन दिन पूर्व अगवा नाबालिक लड़की बरामद,अपहरणकर्ता गिरफ्तार
मोतिहारी/हरसिद्धि। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण के महज तीन दिन के भीतर हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरसिद्धि पकड़िया निवासी मुस्तकीम मियां के पुत्र साहिल आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद की गई नाबालिग लड़की को कोर्ट में बयान के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की 19 अप्रैल को अपने गांव स्थित मंदिर में पूजा करने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी।
परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि साहिल आलम, मुस्लिम मियां और उसकी पत्नी ने बहला-फुसलाकर लड़की का अपहरण कर लिया है। इस मामले में पीड़िता के बाबा के आवेदन पर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

